Sandpaper scandal: डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- सच छिपाने की कोशिश कर रहा CA

David Warner on Sandpaper scandal: उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड के खुलासे के बाद सैंडपेपरगेट कांड का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ख्वाजा पर आरोप लगाए थे। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड (सैंडपेपरगेट कांड) की जांच को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पर गंभरी आरोप लगाए हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गवर्निंग बॉडी ने शायद यह कहानी बनाए रखने के लिए गलत जांच की है कि गेंदबाजों को घटना के बारे में पता नहीं था। सीए सच छिपाने की कोशिश कर रहा है। झूठी कहानी बनाए रखना चाहता है सीए डेविड वॉर्नर ने सैंडपेपरगेट कांड को लेकर चल रहे विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2018 की जांच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन का इंटरव्यू नहीं लिया गया था। वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जहां तक मुझे पता है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 की अपनी जांच में हेजलवुड, स्टार्क या लियोन का इंटरव्यू नहीं लिया था। अगर यह सही है, तो सीए यह बात कैसे फैला सकता है कि गेंदबाजों को पता नहीं था? ऐसा लगता है कि उन्होंने शुरू से ही तय कर लिया था कि वे किसे दोषी ठहराना चाहते हैं। अपना मकसद पूरा करने के लिए एक घटिया जांच की और अब वे यह झूठी कहानी बनाए रखना चाहते हैं कि गेंदबाजों को कोई जानकारी नहीं थी। यह सच छिपाने की कोशिश है। वार्नर ने पहले पैट कमिंस की भी की थी आलोचना बता दें कि पहले वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.