USGet the app
Sports

वाराणसी में सही सड़कें दोबारा चमका रहे, बदहाल सड़कों की अर्जी हो रही खारिज

Jagran·
वाराणसी में सही सड़कें दोबारा चमका रहे, बदहाल सड़कों की अर्जी हो रही खारिज

वाराणसी में कई सड़कें गड्ढों से भरी हैं, जबकि अच्छी सड़कों को चमकाया जा रहा है। मानसून के बाद मरम्मत ...और पढ़ें

वाराणसी की बदहाल सड़कें: मरम्मत के वादे भूले, चुनाव में बन सकता है मुद्दा।

शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील, आवागमन मुश्किल।

अच्छी सड़कों पर लेपन, बदहाल सड़कों की अर्जियां खारिज।

मानसून बाद मरम्मत के वादे अधूरे, विधानसभा चुनाव में मुद्दा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन सड़कों से गुजरने वाले महीनों से जल्द बनने की उम्मीद व आश्वासन के साथ सफर कर रहे हैं। मानसून के पहले थोड़ी बहुत राहत थी वह सड़क बरसात बाद गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

बारिश बाद बनाने का दावा करने वाले अभी तक खामोश हैं। टूटी सड़कों के गड्ढें पाटे नहीं गए। बदहाल सड़कों की अर्जियां खारिज हो रही हैं और बनी बनाई सड़कों पर नए लेयर लगाकर उन्हें चमकाया जा रहा है। नदेसर में कई जगह पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं।

यहां गड्ढे बन चुके हैं और कई जगह सड़क एक पटरी जैसी बन चुकी है। सिगरा, महमूरगंज का भी हाल है। मुख्य मार्ग के समानांतर की सड़कें भी टूटने से अन्य सड़कों पर यातायात का दबाव जाम भी बढ़ा रहा है। सिंधोरा रोड पर जाम लगता है लेकिन इसके समानांतर टकटकपुर बाइपास गड्ढों में तब्दील है।

बसही चौराहा से टकटकपुर होते हर दिन इस मार्ग से हजारों बाइक व कार सवार गुजरते हैं। निर्माण के महज तीन साल के अंदर ही यह सड़क टूटी और अब 300 से ज्यादा गड्ढे बन गए हैं। उधर गुरुवार और शुक्रवार की रात भोजुबीर चौराहा से कमिश्नर आवास होकर कचहरी चौराहा तक जाने वाली सड़क को दुबारा से चमकाया गया। एक ही रात में सड़क पर लेपन कर इसे और बेहतर कर दिया गया।

एक तरह से ये वीआइपी क्षेत्र की सड़कें मानी जाती हैं। एक तरफ कमिश्नर आवास और दूसरी तरफ सरकारी आफिस। ये सड़कें पुरानी हो गई थी इसीलिए नए जैसा बना दिया लेकिन यहां गड्ढे एक भी नहीं थे। इसके विपरीत जिन सड़कों को संवारने की जरूरत है उनकी अर्जियां ही ठुकरा दी जा रही हैं। कुछ ऐसा ही हाल महमूरगंज में भी सड़कें टूट गई हैं। रथयात्रा से महमूरगंज तथा बीच में सड़क खराब है और दोनों तरफ पटरियां ही बची हैं। आनंदनगर महमूरगंज में तो सड़क पर चलना ही मुश्किल है।

पहले मानसून की रट अब सुस्ती भारी

जुलाई माह में लोगों ने अपने अपने इलाकों की टूटी सड़कों के मरम्मत की बात विभिन्न तरीकों से उठाया तो उन्हें आश्वासन मिला कि मानसून के बाद सड़कें बनेंगी। मानसून, पश्चिमी विक्षोभ, अर्णब के असर से हुई बारिश बीत चुकी है। इसके बाद भी सड़क नहीं बन पा रही है।

चुनाव में न बन जाए मुद्दा

Read more at jagran.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.