भारत के खिलाफ U-19 एशिया कप फाइनल में जड़ा शतक, जानें कौन हैं पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान

अल अमेरात: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान ने शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 106 गेंदों में सौ रन पूरे किए, जिनमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया। उन्होंने इस दौरान अब्दुल कादिर के साथ दूसरे विकेट के लिए 135 रन की शानदार साझेदारी की और पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार ले गए। वह 111 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए।उस्मान ने अपनी पारी में गजह का धैर्य दिखाया और शतक पूरा करने के बाद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, और 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशवर्धन चौहान की गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। अर्जुन राजपूत की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड पॉइंट से चौका भी निकाला। दूसरे छोर पर अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों में 80 रन की तेज पारी खेली।पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कियाफाइनल से पहले उस्मान चार मैचों में 238 रन बना चुके थे और पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज थे। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था। फाइनल की इस पारी में उन्होंने शानदार शतक लगाया। वह भारत के खिलाफ पिछले फाइनल में भी खेले थे, लेकिन तब उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली थी।कौन हैं उस्मान खान?उस्मान का जन्म 20 मार्च 2008 को हुआ। वे बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और लेग-ब्रेक/गुगली भी करते हैं। उन्होंने 2024/25 में यूथ वनडे में डेब्यू किया और अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 133 गेंदों पर 102 रन बनाकर पहला शतक जमाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 85 गेंदों पर 75 रन की मैच-विनिंग पारी खेली।…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.