USGet the app
Sports

18 महीने की FD पर सबसे ज्यादा फायदा, Federal Bank ने बढ़ाया ब्याज

Abplive·
18 महीने की FD पर सबसे ज्यादा फायदा, Federal Bank ने बढ़ाया ब्याज

अगर आप बैंक में FD कराने की सोच रहे हैं तो फेडरल बैंक की नई ब्याज दरें आपके काम की हो सकती हैं. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले एक्स्ट्रा ब्याज में बढ़ोतरी की है. अब सीनियर सिटीजन को चुनिंदा अवधि की FD पर 7.40% तक सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं, आम ग्राहकों के लिए इन अवधियों पर अधिकतम ब्याज दर 6.80% है.

बैंक की नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं. खास बात ये है कि 18 महीने की FD के अलावा 2 साल से लेकर 3 साल से कम समय के जमा पर भी बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा. 

सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा ब्याज?फेडरल बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को FD पर मिलने वाला एक्स्ट्रा ब्याज 0.50% से बढ़ाकर 0.60% कर दिया है. यानी पहले के मुकाबले 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा. हालांकि, यह फायदा सभी अवधि की FD पर एक जैसा नहीं है.

बैंक की नई दरों के मुताबिक, 18 महीने और 2 साल से लेकर 3 साल से कम समय के FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं, 1 साल की FD पर 7.10% और 3 साल से 10 साल तक की जमा पर 7.20% ब्याज दिया जा रहा है.

सीनियर सिटीजन के लिए नई ब्याज दरें-

एफडी का समय

ब्याज दर

7 से 29 दिन

3.60%

30 से 45 दिन

3.85%

46 से 90 दिन

5.60%

Read more at abplive.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.