USGet the app
Sports

YRF की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, जानें- कब होगी रिलीज?

Abplive·
YRF की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, जानें- कब होगी रिलीज?

वरुण धवन को आखिरी बार रोमांटिक-कॉमेडी'है जवानी तो इश्क होना है'में देखा गया था,अब एक्टर यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे. जानकारी के मुताबिक,अक्षय विधानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे और आदित्य चोपड़ा इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेंगे. यह फिल्म 2028 में रिलीज होने वाली है. हालांकि इसका टाइटल अभी पता नहीं चल पाया है. 

कब रिलीज होगी वरुण धवन स्टारर वाईआरएफ की हॉरर फिल्मबिजनेस एक्सपर्ट और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट कर वरुण धवन के इस आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह फिल्म 31 मार्च 2028 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.तरण आदर्श  ने पोस्ट में लिखा है, “यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे वरुण धवन… यश राज फिल्म्स ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की घोषणा की है, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन अभय पन्नू करेंगे. आदित्य चोपड़ा की गाइडेंस में बनी और अक्षय विधानी द्वारा प्रोड्यूस ये फिल्म 31 मार्च 2028 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी." 

 

VARUN DHAWAN TO HEADLINE YASH RAJ FILMS’ FIRST-EVER HORROR FILM… #YashRajFilms announces its first-ever horror film, starring #VarunDhawan in the lead role and directed by #AbhayPannu. Developed under the guidance of #AdityaChopra and produced by #AkshayeWidhani, the film is slated to arrive in cinemas worldwide on 31 March 2028. #YRF

— taran adarsh (@taran_adarsh) November 14, 2026

इस खबर से वरुण के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, "वरुण धवन के साथ YRF का हॉरर जॉनर में कदम रखना एक बेहतरीन सिनेमैटिक ट्रीट है! पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. 31 मार्च, 2028 का बेसब्री से इंतजार है!"

वरुण सुर्खियों में क्यों थे?हाल ही में वरुण धवन तब सुर्खियों में आए, जब वे अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की को-स्टार जाह्नवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' में नजर आए थे. इस एपिसोड के दौरान, वरुण ने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अपने मनमुटाव के बारे में खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान, वरुण ने बताया कि करण ने अचानक उनसे बातचीत बंद कर दी थी, जिससे उन्हें पता ही नहीं चला कि फिल्ममेकर उनसे नाराज हैं. जाह्नवी कपूर, जो इस एपिसोड का हिस्सा थीं, उन्हें करण और वरुण के बीच चल रहे इस तनाव के बारे में पता था. 

Read more at abplive.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.