जब डिजिटल झूठ सीमाएं लांघने लगे ढाका की गलियों को नई दिल्ली का बताना सुनियोजित साजिश, यह केवल भ्रामक नहीं

ऐसा लगता है कि यह कहते समय कि कैमरा झूठ नहीं बोलता, एक अनकहा सच छूट जाता है और वह यह कि झूठ का प्रचार करने वालों के लिए कैमरा एक प्रभावी हथियार का काम करता है। भारत का बताकर ढाका से जुड़े कुछ वीडियो इसी अनकहे सच के खतरनाक मंसूबों के हिस्से हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की कुछ संकरी गलियों में कैमरे लेकर घूम रहे विदेशी नागरिकों का एक समूह सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो प्रसारित कर रहा था। वीडियो में टिन की छतों वाले मकान, तंग गलियां और सामान्य जीवन की कठिनाइयां दिखाई दे रही थीं। इन दृश्यों के साथ टिप्पणी की जा रही थी कि यह नई दिल्ली है। भारत का उपहास उड़ाया जा रहा था। दर्शकों को बताया जा रहा था कि वे भारत की राजधानी के किसी पिछड़े इलाके का दृश्य देख रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह थी कि कैमरे बांग्लादेश की धरती पर थे। बांग्लादेशी समाचार पत्र प्रथम आलो की पड़ताल के अनुसार, ढाका के उत्तरा और टेकपारा क्षेत्रों में महीनों से ऐसी गतिविधियां चल रही थीं। रिपोर्टों में लगभग 150 चीनी नागरिकों के वीडियो बनाने और उनका सीधा प्रसारण करने का उल्लेख किया गया। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ऐसी गतिविधियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कार्रवाई का आग्रह भी किया। पहली दृष्टि में यह सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ भ्रामक वीडियो का मामला लग सकता है, पर इसके निहितार्थ कहीं अधिक गंभीर हैं। प्रश्न यह नहीं है कि ढाका की गलियों को दिल्ली का क्यों बताया गया, बल्कि यह है कि डिजिटल माध्यमों के सहारे किसी राष्ट्र की वास्तविकता को मनमाने ढंग से प्रस्तुत करके उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित करने का प्रयास कितना आसान हो गया है। यदि किसी दूसरे देश के दृश्य को अपनी सुविधानुसार पहचान और संदर्भ दिया जा सकता है…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.