USGet the app
Business

नागपुर मनपा का विकास अटका, आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर को झटका, 100 पार्षदों के साथ बाल्या बोरकर ने खोला मोर्चा

Enavabharat·
नागपुर मनपा का विकास अटका, आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर को झटका, 100 पार्षदों के साथ बाल्या बोरकर ने खोला मोर्चा

Highlightsनागपुर मनपा में सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर के नेतृत्व में करीब 100 पार्षद आयुक्त कार्यालय पहुंचे।मनपा में 500 से अधिक विकास फाइलें लंबित होने और निधि नहीं मिलने का आरोप।दुर्बल घटक समिति की निधि पर भी सवाल, हंगामे के बाद कुछ फाइलों को मंजूरी मिलने की जानकारी।.Nagpur NMC Protest Commissioner Pending Files: नागपुर मनपा में विकास कार्यों की फाइलें लंबित होने से सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर के नेतृत्व में करीब 100 पार्षदों ने आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के खिलाफ मोर्चा खोला। पार्षदों ने 500 से अधिक फाइलें अटकी होने का मुद्दा उठाया। दुर्बल घटक समिति की 35 करोड़ रुपये की निधि और 55 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी देने के दावे पर भी सवाल उठाए गए।.विकास अटका, आयुक्त को झटका; 100 पार्षदों ने खोला मोर्चानागपुर महानगरपालिका में शुक्रवार को उस समय असामान्य स्थिति बन गई, जब सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर (नरेंद्र बाल्या बोरकर) करीब 100 पार्षदों को साथ लेकर आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के कार्यालय पहुंच गए। सत्तापक्ष के इतने पार्षदों का एक साथ आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलना चर्चा का विषय बन गया। पार्षदों ने अधिकारियों के पास विकास कार्यों की 500 से अधिक फाइलें लंबित होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जोनल बजट मंजूर होने के बावजूद प्रशासन की ओर से विकास कार्यों को हरी झंडी नहीं मिल रही है। इसके कारण उन्हें अपने क्षेत्रों में नागरिकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।स्थायी समिति के कामकाज पर भी सवालकई महिला पार्षदों ने स्थायी समिति के माध्यम से विकास निधि हासिल करने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि कुछ विकास प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद भी फाइलें प्रशासनिक प्रक्रिया में…

Read more at navbharatlive.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.