USGet the app
Business

Ola-Uber को टक्कर देने आ रही Green SM, 6 राज्यों में शुरू होगी इलेक्ट्रिक कैब सर्विस, जानें क्या होगा खास

Enavabharat·
Ola-Uber को टक्कर देने आ रही Green SM, 6 राज्यों में शुरू होगी इलेक्ट्रिक कैब सर्विस, जानें क्या होगा खास

Highlight:Green SM दिल्ली-NCR और हैदराबाद में अपनी सेवाएं दे रही है।अब कंपनी की नजर चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों पर है।भारत में शुरुआती पांच महीनों के दौरान उसने 15 लाख से ज्यादा राइड पूरी की हैं।.Green SM Electric Cab: भारत में कैब बुकिंग के लिए Ola और Uber जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी आम हो गया है। वहीं अब इस बाजार में इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी Green SM अपना नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कैब सर्विस को छह भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाने की है। वैसे अभी के लिए Green SM दिल्ली-NCR और हैदराबाद में अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं अब कंपनी की नजर चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों पर है। इस विस्तार से ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कैब का विकल्प मिलने के साथ स्थानीय ड्राइवरों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।.दिल्ली-NCR से शुरू हुआ सफर, अब दक्षिण भारत पर नजरGreen SM ने जून 2026 में भारत में अपनी शुरुआत दिल्ली-NCR से की थी। कंपनी ने यहां VinFast Limo Green इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ Green SM Limo सर्विस शुरू की। इसके बाद हैदराबाद में भी परिचालन शुरू किया गया। वहीं कंपनी का दावा है कि भारत में शुरुआती पांच महीनों के दौरान उसने 15 लाख से ज्यादा राइड पूरी की हैं। ऐसे में अब Green SM चेन्नई और बेंगलुरु में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी स्थानीय प्रशासन और पार्टनर्स के साथ मिलकर जरूरी परिचालन व्यवस्था तैयार कर रही है।.चार राज्यों में लाइसेंस, हजारों ड्राइवरों को मिलेगा मौकाकंपनी ने बताया है कि उसे दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में एग्रीगेटर लाइसेंस मिल चुके हैं। इन…

Read more at navbharatlive.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.