USGet the app
Business

ग्लोबल बिजनेस हब बनेगा नागपुर, 1,710 एकड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स नियुक्त करेगा NMRDA

Enavabharat·
ग्लोबल बिजनेस हब बनेगा नागपुर, 1,710 एकड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स नियुक्त करेगा NMRDA

Highlightsनया नागपुर के IBFC प्रोजेक्ट के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू।पहले चरण में हिंगना तहसील के दो गांवों में करीब 1,710 एकड़ भूमि पर परियोजना प्रस्तावित।195 से अधिक भूखंडों की रजिस्ट्री और 2,236 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण की जानकारी।.CM Devendra Fadnavis Dream Project New Nagpur: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महत्वाकांक्षी 'नया नागपुर' प्रोजेक्ट को गति देने के लिए NMRDA ने इंटरनेशनल बिजनेस एंड फाइनेंस सेंटर (IBFC) के ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। ये विशेषज्ञ परियोजना का वित्तीय, कानूनी और व्यावसायिक खाका तैयार करेंगे। पहले चरण में हिंगना तहसील के गोधानी (रिठी) और लाडगांव (रिठी) में करीब 1,710 एकड़ क्षेत्र में विकास प्रस्तावित है।.IBFC के लिए सलाहकार नियुक्त होंगेमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महत्वाकांक्षी 'नया नागपुर' प्रोजेक्ट को विस्तार देने के लिए नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) ने तैयारी तेज कर दी है। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों के विरोध के बीच प्राधिकरण ने परियोजना के इंटरनेशनल बिजनेस एंड फाइनेंस सेंटर (IBFC) को गति देने के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर्स की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। ये विशेषज्ञ ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए वित्तीय, कानूनी और व्यावसायिक योजना तैयार करेंगे। पहले चरण में हिंगना तहसील के गोधानी (रिठी) और लाडगांव (रिठी) में करीब 1,710 एकड़ भूमि पर नया नागपुर विकसित करने की योजना है।निवेशकों को जोड़ने में अहम होगी भूमिकाट्रांजेक्शन एडवाइजर्स परियोजना का डेवलपमेंट विजन और बाजार की मांग का आकलन करेंगे। इसके साथ ही प्रोजेक्ट का स्पष्ट विजन स्टेटमेंट और यूनीक वैल्यू प्रपोजिशन तैयार किया…

Read more at navbharatlive.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.