USGet the app
Politics

Rajasthan Panchayati Raj Elections: Election of new Pradhans heads for 419 Panchayat Samitis, Jaipur News in Hindi

Khaskhabar··Jaipur
Rajasthan Panchayati Raj Elections: Election of new Pradhans heads for 419 Panchayat Samitis, Jaipur News in Hindi

कई जगह सियासी जोड़-तोड़ और उलटफेर के आसारसुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन और शाम 5 बजे तक जारी होंगे परिणाम शनिवार को चुने जाएंगे उप-प्रधान; दलबदल कानून लागू न होने से बढ़ी बाड़ेबंदी और क्रॉस वोटिंग की आशंका भाजपा का 100 से अधिक प्रधान बनाने का लक्ष्य, सरकार और विपक्ष के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परजयपुर। राजस्थान की ग्रामीण सत्ता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी यानी पंचायत समितियों के मुखिया (‘प्रधान’) के चुनाव के लिए शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को मतदान होगा। प्रदेश के 37 जिलों की कुल 419 पंचायत समितियों में नए प्रधानों के भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनावों की तर्ज पर ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसके बाद मतदान कराकर शाम 3 से 5 बजे के बीच परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार (28 नवंबर) को सभी पंचायत समितियों में उप-प्रधानों का निर्वाचन होगा। चुनाव से पहले ही कई जिलों में राजनीतिक दलों ने अपने निर्वाचित सदस्यों की कड़ी बाड़ेबंदी कर रखी है, जहां से उन्हें सीधे मतदान केंद्रों पर लाया जाएगा।संख्याबल में कांग्रेस काफी आगे, लेकिन ‘ऑपरेशन उलटफेर’ में जुटे भाजपा के रणनीतिकार275 बनाम 63 का अंतर: पंचायतीराज चुनावों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पंचायत समिति सदस्यों (मेंबर्स) की संख्या के लिहाज से कांग्रेस का पलड़ा काफी भारी है। प्रदेश की 275 पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि भाजपा को 63 पंचायत समितियों में ही सीधा बहुमत मिल पाया है। वहीं, शेष पंचायत समितियों में निर्दलीय, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) जैसे दल…

Read more at khaskhabar.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.