Glycerin With Coconut Oil For Dry Skin in Winter

Glycerin With Coconut Oil in Winter: ग्लिसरीन, एक बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट है तो नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। सर्दियों में जब ठंडी हवा त्वचा से नमी को छीन लेती है तो यह दोनों ही चीजें स्किन पोर्स में नमी को लॉक करने में मदद करते हैं। खासकर कि ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है। दरअसल, इस मौसम में ड्राई स्किन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है और त्वचा अंदर से फटने के साथ चिड़चिड़ी हो जाती है। ऐसे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi कहती हैं कि ड्राई स्किन के लिए आप इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं खासकर कि बॉडी स्किन के लिए। आइए, विस्तार से जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और इसे लगाने के क्या फायदे हैं?
Dr. Chandani Jain Gupta कहती हैं कि ड्राई स्किन के लिए ग्लिसरीन एक असरदार 'ह्यूमेक्टेंट' की तरह है जो कि नमी बनाए रखने में मददगार है, तो नारियल तेल की प्रकति मोटी होती है जो कि त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मददगार है। जब आप इन दोनों को मिलाकर स्किन पर अप्लाई करते हैं तो यह त्वचा की बाहरी परत में पानी को खींचते हैं, नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं और त्वचा की सुरक्षात्मक परत (स्किन बैरियर) को सहारा देते हैं। इसके अलावा भी त्वचा के लिए इन दोनों के कई फायदे हैं जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है उनके लिए ग्लिसरीन और नारियल तेल, दोनों ही बेहद फायदेमंद हैं। इन दोनों का इस्तेमाल ड्राईनेस के कारण स्किन में होने वाली खुजली से बचाव में मददगार है। इतना ही नहीं, जब आप त्वचा पर इन दोनों को अप्लाई करते हैं तो स्किन बैरियर को सहारा मिल जाता है, यह मजबूती से काम करते हुए अपनी परतों से नमी को खोते नहीं है। इससे त्वचा रूखी नहीं होती है और न ही चुनचुनाहट और खुजली की समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी
जब आप ड्राई स्किन पर ग्लिसरीन और नारियल तेल लगाते हैं तो यह दोनों स्किन के लिए बेहद कारगर तरीके से काम करते हैं। डॉ. चांदनी कहती हैं कि ग्लिसरीन एक्वापोरिन-3 वॉटर चैनलों के जरिए स्ट्रैटम कॉर्नियम त्वचा की बाहरी परत में पानी खींचती है, जबकि नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड इस नमी को अंदर ही रोक कर रखने में मदद करते हैं और त्वचा से पानी के नुकसान यानी ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस को कम करते हैं। इस तरह से यह दोनों की वजह से त्वचा मुलायम बनी रहती है।
Scientific Reports Journal में प्रकाशित 2024 के एक रैंडमाइज्ड, डबल-ब्लाइंड क्रॉसओवर ट्रायल के बारे में बताया गया है जिसमें कपड़ा उद्योग के कर्मचारियों के हाथों की डर्मेटाइटिस की रोकथाम के लिए ग्लिसरीन और नारियल तेल का इस्तेमाल किया था। इसमें बताया गया है कि 30% नारियल तेल और 20% ग्लिसरीन वाली क्रीम को दो सप्ताह तक लगाने से त्वचा का हाइड्रेशन बेहतर हुआ और हाथों के एक्जिमा की गंभीरता में कमी आई।
ग्लिसरीन और नारियल तेल को एक साथ लगाने से, एक ह्यूमेक्टेंट और एमोलिएंट का मेल हो जाता है। यह दोनों मिलकर त्वचा को मुलायम बनाते हैं और नमी को अंदर ही रोक कर रखते हैं। जब आप इन दोनों को एक साथ अप्लाई करते हैं तो आपकी स्किन अंदर से स्वस्थ रहती है और सर्दियां चाहे जैसी भी हों इसकी वजह से खुजली व खुश्की जैसी समस्या नहीं होती। साथ ही यह स्किन में ज़ेरोसिस (xerosis) या हल्के एक्जिमा (eczema) जैसी रूखी त्वचा की स्थितियां को ट्रिगर करने से बचाती है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान
ग्लिसरीन और नारियल तेल को आप अपनी स्किन पर नहाने के बाद लगा सकते हैं। आपको करना यह है कि 2 चम्मच ग्लिसरीन लेना है और 1 चम्मच नारियल तेल। दोनों को मिलाकर एक बंद डिब्बी में रख लेना है। जब आप नहाने जाएं तो इसे साथ ले जाएं और नहाने के बाद पूरे शरीर पर इसे अप्लाई करें।
डॉ. चांदनी कहती हैं कि ऐसा करने से आप खुद महसूस करेंगे कि आपके स्किन में खुजली की समस्या नहीं होगी। इतना ही नहीं, इन दोनों को लगाने के बाद आपको अपने लिए किसी और मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी स्किन पूरे दिन मुलायम रहेगी और हेल्दी महसूस होगी। साथ ही यह उपाय उन लोगों के लिए बेहद कारगर है जो कि सर्दियों में स्किन ड्राईनेस की वजह से खुजनी और रैशेज का शिकार हो जाते हैं। तो अगर आपने यह उपाय अब तक ट्राई नहीं किया तो अपनाकर देखें, इस्तेमाल से फायदे महसूस होंगे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
पल्लवी, हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.