USGet the app
Local news

A No Dowry, No Garden, No Dinner campaign is gaining momentum within the Qureshi community in Jaipur, Jaipur News in Hindi

Khaskhabar··Jaipur
A No Dowry, No Garden, No Dinner campaign is gaining momentum within the Qureshi community in Jaipur, Jaipur News in Hindi

इसी कड़ी में शुक्रवार को नाहरी का नाका स्थित नूरानी मस्जिद में शाम 5 बजे सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न होगा नवैद कुरैशी का निकाहसमाजसेवी छुट्टन कुरैशी द्वारा शुरू की गई इस पहल को समाज में मिल रहा व्यापक समर्थन— शहर के कई गणमान्य लोग होंगे शामिलजयपुर। शादी-विवाह के आयोजनों में होने वाली बेतहाशा फिजूलखर्ची, दिखावे और कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी जयपुर के कुरैशी समाज में ‘नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर’ की मुहिम अब तेजी से परवान चढ़ने लगी है। समाज के लोगों ने मैरिज गार्डन, भारी-भरकम दावतों और दहेज जैसे लवाजमात से दूरी बनाते हुए मस्जिदों में शरीअत के मुताबिक सादगी के साथ निकाह की रस्म अदायगी को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।आज नाहरी का नाका स्थित नूरानी मस्जिद में सादगी से होगा निकाहशरीअत के मुताबिक संपन्न होगी रस्म: सामाजिक सुधार की इसी कड़ी में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को नाहरी का नाका निवासी राजा अहमद की पुत्री का निकाह नौशादुद्दीन कुरैशी के पुत्र नवैद कुरैशी के साथ पेंटर कॉलोनी, नाहरी का नाका स्थित नूरानी मस्जिद में बाद नमाज-ए-असर शाम 5 बजे संपन्न होगा। शहजाद कुरैशी ने बताया कि निकाह की संपूर्ण रस्म बिना किसी दिखावे के पूरी सादगी और शरीअत के नियमों के अनुरूप अदा की जाएगी।समाज के वरिष्ठजन और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद: इस सादगीपूर्ण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी छुट्टन कुरैशी, शब्बीर कुरैशी मुहम्मदी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सचिव इमरान कुरैशी, अशोक शर्मा सहित शहर के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग शामिल होकर नवदंपती को दुआएं देंगे।छुट्टन कुरैशी ने अपनी बेटी के निकाह से किया था मुहिम का आगाजसमाज के लिए मिसाल बनी पहल: उल्लेखनीय है कि झोटवाड़ा…

Read more at khaskhabar.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.