A Business Journey from Dubai to Muscat: Sanju Sevda to Represent India and Dubai at AMEA Oman 2026

-बिटुमेन, बेस ऑयल और लॉजिस्टिक्स के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में होंगी शामिल, BITUCO Group के साथ बूथ नंबर 8 पर करेंगे सहभागितादुबई। अंतरराष्ट्रीय बिटुमेन, बेस ऑयल और लॉजिस्टिक्स कारोबार के क्षेत्र में भारत एवं दुबई की भागीदारी को नई पहचान देने के उद्देश्य से संजू सेवदा 23 नवंबर 2026 को ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित होने वाले 7वें AMEA Bitumen, Base Oil & Logistics Convention and Exhibition में शामिल होंगी। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्हें भारत और दुबई से विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया है।सम्मेलन का आयोजन Radisson Collection Muscat, Hormuz Grand, Oman में होगा, जहां एशिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बिटुमेन, बेस ऑयल, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े कारोबारी, उद्योग विशेषज्ञ, कंपनियों के प्रतिनिधि एवं निवेशक जुटेंगे।अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और दुबई का प्रतिनिधित्वसंजू सेवदा इस आयोजन में BITUCO Group के Trusted Partner के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगी। वे BITUCO Group के बूथ नंबर 8 पर अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों और संभावित व्यापारिक साझेदारों से मुलाकात करेंगी।इस सम्मेलन में बिटुमेन सप्लाई, क्वालिटी कंट्रोल और ग्लोबल ट्रेड जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर तलाशने, विश्वसनीय व्यापारिक नेटवर्क विकसित करने और विभिन्न देशों की कंपनियों के साथ साझेदारी स्थापित करने के लिए यह मंच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कारोबार, साझेदारी और नए बाजारों पर रहेगा फोकसAMEA Oman 2026 का उद्देश्य बिटुमेन, बेस ऑयल और…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.