Religious Identity : विकास बनाम सनातन की सियासत: किसी ने अपने नाम के आगे जोड़ा सनातनी विधायक, कोई करा रहा है धार्मिक यात्राओं का आयोजन!

Religious Identity : इंदौर की राजनीति में इन दिनों एक नया चलन साफ दिखाई दे रहा है। नेताओं के नाम के साथ अब केवल पद, पार्टी और विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, धार्मिक पहचान भी प्रमुखता से जुड़ने लगी है। कोई खुद को ‘सनातनी विधायक’ कहलवाने में आगे है, कोई धार्मिक यात्राओं के आयोजन से अपनी पहचान बना रहा है, तो कोई त्योहारों के मौके पर ऐसे बयान दे रहा है, जिनसे उसकी धार्मिक प्रतिबद्धता सार्वजनिक रूप से सामने आए। कांवड़ यात्रा से लेकर चुनरी यात्रा तक और होली से दिवाली तक, नेताओं की सक्रियता और बयानबाजी में सनातन की चर्चा लगातार बढ़ी है। सवाल यह है कि क्या इंदौर की राजनीति में अब ‘सनातनी’ पहचान भी एक नया राजनीतिक परिचय बनती जा रही है? गोलू शुक्ला ने अपने नाम के साथ जोड़ा ‘सनातनी’ इस पहचान को सबसे मुखर रूप से विधायक गोलू शुक्ला के मामले में देखा जा सकता है। वे लंबे समय से खुद को ‘सनातनी विधायक’ के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं। उनकी हर साल निकलने वाली बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा इस पहचान का प्रमुख हिस्सा है। अगस्त 2026 में महेश्वर से शुरू हुई इस यात्रा में तीन हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए 300 से अधिक मंच लगाए गए। यात्रा संयोजक के रूप में गोलू शुक्ला की मौजूदगी और आयोजन का व्यापक प्रचार चर्चा में रहा। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक मौलाना के कथित बयान पर उनकी तीखी प्रतिक्रिया भी सुर्खियों में आई। इससे पहले नवंबर 2025 में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर उनके नाम के आगे ‘सनातनी विधायक’ लिखा गया था। इस पर शिकायत हुई और विश्वविद्यालय को आमंत्रण पत्र से ‘सनातनी’ शब्द हटाना पड़ा। शिकायत में यह सवाल भी उठाया गया कि क्या बाकी विधायक…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.