USGet the app
World

RCB कर सकती हैं 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, क्या है कोहली की टीम का प्लान?

RCB कर सकती हैं 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, क्या है कोहली की टीम का प्लान?

आईपीएल में लगातार दो खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने अपनी विजयी टीम को बरकरार रखने की चुनौती है। फ्रेंचाइजी के लिए इस बार मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों का चयन काफी अहम होने वाला है। टीम के पास कई बड़े नाम हैं, लेकिन युवा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उसके अगले सीजन की योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।17 नवंबर को आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होनी है। इससे पहले आरसीबी के तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी अपने साथ बनाए रख सकती है। सुयश शर्माआरसीबी के युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। उन्होंने 12 मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट 9.21 रहा। बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता उन्हें टीम के लिए उपयोगी बनाती है। क्रुणाल पंड्या के साथ उनकी स्पिन जोड़ी भी आरसीबी के लिए अहम रही है। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य की योजनाओं का हिस्सा बनाए रखना चाहेगी।रसिख सलाम डारइस सूची में दूसरा नाम तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार का है। उन्होंने आईपीएल 2026 में 12 मुकाबले खेलकर 19 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 21.32 रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट था। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 9.46 रहा लेकिन विकेट लेने की क्षमता उनके पक्ष में जाती है। घरेलू तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर वह आरसीबी के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।विहान मल्होत्रातीसरा नाम युवा ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा का है। अंडर 19 विश्व कप 2026 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई थी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 14 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 109 रन की पारी खेली।…

Read more at hindi.oneindia.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.