USGet the app
Entertainment

BYJU'S फाउंडर के परिवार से Meesho के CEO ने खरीदी 83.81 करोड़ की प्रॉपर्टी

Aajtak··Bengaluru
BYJU'S फाउंडर के परिवार से Meesho के CEO ने खरीदी 83.81 करोड़ की प्रॉपर्टी

ई-कॉमर्स कंपनी Meesho के को-फाउंडर और CEO विदित आत्रे ने बेंगलुरु में 83.81 करोड़ रुपये में दो लग्जरी रिहायशी प्लॉट खरीदे हैं. ये दोनों प्लॉट BYJU'S के संस्थापक बायजू रवींद्रन के परिवार के सदस्यों से खरीदे गए हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, यह सौदा जुलाई 2026 में हुआ था. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Zapkey ने इन दस्तावेजों की जानकारी जुटाई है. और पढ़ेंदोनों प्लॉट बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में येलहंका नहीं, बल्कि येलामार (Yemalur) स्थित Epsilon Residential Villas नाम की लग्जरी टाउनशिप में हैं. इनका कुल क्षेत्रफल 33,485 वर्ग फुट है. इस हिसाब से विदित आत्रे ने औसतन करीब 25,029 रुपये प्रति वर्ग फुट की कीमत पर जमीन खरीदी है.बायजू रवींद्रन के परिवार से दो अलग-अलग सौदेरजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, पहला प्लॉट 18,305 वर्ग फुट का है, जिसे विदित आत्रे ने बायजू रवींद्रन की पत्नी दिव्या गोकुलनाथ से 48.11 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस सौदे के हिसाब से प्लॉट की कीमत करीब 26,280 रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है.यह भी पढ़ें: गांधी जहां ठहरे थे, वहां रहेंगे CM डीके शिवकुमार, 160 साल पुरानी इमारत की क्या है खासियतवहीं, दूसरा प्लॉट 15,180 वर्ग फुट का है, जिसे उन्होंने 35.70 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह जमीन बायजू रवींद्रन के भाई की पत्नी दीप्ति अखिला राघवन के नाम पर थी. इस सौदे में जमीन की कीमत करीब 23,521 रुपये प्रति वर्ग फुट रही. Advertisement दीप्ति अखिला राघवन की शादी बायजू रवींद्रन के भाई और BYJU'S के सह-संस्थापक रिजू रवींद्रन से हुई है. दोनों प्लॉट के बिक्री दस्तावेज 24 जुलाई 2026 को तैयार किए गए और 27 जुलाई को इनका रजिस्ट्रेशन हुआ. दोनों जमीन आपस…

Read more at aajtak.in
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.