USGet the app
Entertainment

गांधी जहां ठहरे थे, वहां रहेंगे CM डीके शिवकुमार, 160 साल पुरानी इमारत की क्या है खासियत

Aajtak··Bengaluru
गांधी जहां ठहरे थे, वहां रहेंगे CM डीके शिवकुमार, 160 साल पुरानी इमारत की क्या है खासियत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सोमवार को बेंगलुरु स्थित अपने नए सरकारी आवास 'गंगा' में शिफ्ट हो गए. यह आवास ऐतिहासिक कुमार कृपा गेस्ट हाउस की इमारत में तैयार किया गया है, जिसका निर्माण करीब 160 साल पहले 1856 में हुआ था. इस इमारत का महात्मा गांधी से भी खास संबंध रहा है. गांधी जी साल 1927 की गर्मियों में करीब दो महीने तक यहां ठहरे थे और परिसर में मौजूद एक बड़े पीपल के पेड़ के नीचे नियमित रूप से शाम की प्रार्थना सभाएं किया करते थे. और पढ़ेंडीके शिवकुमार और उनके परिवार ने सोमवार को नए आवास में प्रवेश से पहले विशेष पूजा की. इसके साथ ही वह अपने निजी आवास से सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए. मुख्यमंत्री आवास में दिखेंगे तिरंगा और कन्नड़ झंडानए सरकारी आवास में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ कर्नाटक का झंडा भी लगाया गया है. राज्य सरकार कन्नड़ झंडे को आधिकारिक राज्य ध्वज का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास कर रही है. सरकार चाहती है कि कर्नाटक की सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कन्नड़ झंडा भी फहराया जाए.यह भी पढ़ें: मन्नत 300 करोड़, कृष्णा राज 250 करोड़ का, जानें बॉलीवुड के सबसे महंगे घरों की कीमतयह इमारत मुख्यमंत्री के आवास के साथ उनके कार्यालय के रूप में भी काम करेगी. यहां आने वाले लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनकी समस्याओं का रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर के जरिए रखा जाएगा. इसके अलावा आगंतुकों से मिलने वाले दस्तावेजों का प्रबंधन, आधिकारिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी परिसर में होगा. Advertisement नए आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर उठ रहे सवालों के बीच डीके शिवकुमार ने बताया कि इमारत के मूल स्वरूप और ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखते हुए इसमें करीब 10 फीसदी…

Read more at aajtak.in
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.