USGet the app
Local news

Mount Abu : प्रकृति, आस्था और रोमांच का संगम…हर साल 42 लाख से अधिक पर्यटक पहुंच रहे माउंट आबू

Patrika··Bengaluru
Mount Abu : प्रकृति, आस्था और रोमांच का संगम…हर साल 42 लाख से अधिक पर्यटक पहुंच रहे माउंट आबू

राजस्थान के हिल स्टेशन के रूप में विख्यात पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू प्रकृति की ऐसी अनुपम धरोहर है, जहां पहाड़ों की खूबसूरती, हरियाली, झरनों की कलकल और सुहावना मौसम पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर खींचता है। राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडे मौसम का आनंद लेने का ठिकाना नहीं रहा, बल्कि धार्मिक पर्यटन, एडवेंचर गतिविधियों, वीकेंड ट्रिप और विभिन्न आयोजनों के केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। गुजरात से नजदीकी और सड़क व रेल मार्ग से बेहतर संपर्क के चलते यहां हर साल करीब 42 लाख से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन के इस बढ़ते दायरे ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी है और होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, नौकायन, हस्तशिल्प तथा बाजारों से जुड़े करीब 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। अब सरकार की ओर से माउंट का नाम फिर से आबूराज करने के बाद धार्मिक पर्यटन के बूते और ऊंची उड़ान भरने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, बार-बार आने को करता है मजबूर माउंट आबू की खूबसूरती हर मौसम में अपना अलग रंग बिखेरती है। गर्मियों में पेड़ों की घनी छांव और शीतल वातावरण सुकून देता है तो बारिश में पहाड़ों से कल-कल बहते झरने, बादलों से ढकी चोटियां और हरियाली पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। सर्दियों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस में पहुंचने पर यहां का मौसम मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण बन जाता है। कभी-कभी न्यूनतम तापमान माइनस 5 से 8 डिग्री तक पहुंच जाता है। यही वजह है कि पर्यटक माउंट आबू को स्वर्ग की संज्ञा देते हैं। पर्यटन का मुख्य केन्द्र नक्की झील यहां का…

Read more at patrika.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.