USGet the app
Local news

जापान और बेंगलुरु से मिला जॉब ऑफर, बोला- समझ नहीं आ रहा है क्या करूं?

Aajtak··Bengaluru
जापान और बेंगलुरु से मिला जॉब ऑफर, बोला- समझ नहीं आ रहा है क्या करूं?

विदेश में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होते है. खासकर जब करियर की शुरुआत में ही किसी दूसरे देश से अच्छा पैकेज मिल जाए. लेकिन क्या ज्यादा सालाना पैकेज का मतलब हमेशा ज्यादा बचत और अच्छी लाइफस्टाइल होती है? इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंजीनियरिंग छात्र ने जो सवाल किया है, उसका जवाब शायद ही किसी के पास हो.         और पढ़ेंछात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर बताया कि उसे जापान के नागासाकी में एक IT कंपनी में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी का ऑफर मिला है. यह ऑफर उसे 2027 में ग्रेजुएट होने से पहले मिला है. कंपनी की ओर से सालाना 30 लाख रुपये (30 LPA) का पैकेज दिया जा रहा है लेकिन जापान में रहने के लिए जगह, टैक्स और इंश्योरेंस की कटौती के बाद उसके हाथ में हर महीने करीब 1.3 लाख रुपये ही आने की उम्मीद है. लेकिन उसने यह भी बताया कि उसे बेंगलुरु में भी नौकरी का ऑफर मिला है. उसे अब ये नहीं समझ आ रहा है कि वह क्या करें?     जापान की नौकरी कैसे मिली?अपनी पोस्ट में स्टूडेंट ने बताया कि उसे यह मौका Zenken के जरिए मिला. उसके मुताबिक, यह सर्विस भारतीय कॉलेजों से संपर्क कर स्टूडेंट्स को जापानी कंपनियों से जोड़ती है. इस प्रोसेस के तहत उसे नागासाकी में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी का ऑफर मिला है. Advertisement पहली नजर में 30 लाख रुपये का सालाना पैकेज काफी आकर्षक लग सकता है लेकिन स्टूडेंट को जापान में मिलने वाली इन-हैंड सैलरी को लेकर उसे चिंता हो रही है. उसने बताया कि सभी टैक्स और इंश्योरेंस कटने के बाद उसे हर महीने करीब 1.3 लाख रुपये ही मिलने की उम्मीद है. उसकी परेशानी यह भी है कि उसके पास भारत में बेंगलुरु स्थित इंफोसिस का ऑफर भी है, जहां उसे 4.2 लाख रुपये सालाना पैकेज…

Read more at aajtak.in
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.