USGet the app
World

बैंक खाते में नॉमिनी का नाम दर्ज नहीं कराया? जानें खाताधारक की मृत्यु के बाद कैसे निकलेगा पैसा

Amarujala·
बैंक खाते में नॉमिनी का नाम दर्ज नहीं कराया? जानें खाताधारक की मृत्यु के बाद कैसे निकलेगा पैसा

Claiming Bank Funds After Death Without Nominee: बैंक में खाता खुलवाते समय या उसके बाद समय रहते नॉमिनी का नाम दर्ज कराना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार लोग इस काम को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर किसी दुर्भाग्यवश खाताधारक की अचानक मृत्यु हो जाती है और उसके बैंक खाते में किसी भी नॉमिनी का नाम दर्ज नहीं होता है, तो उसके परिवार के सदस्यों को बैंक से पैसे निकालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बैंक सीधे तौर पर किसी को भी खाते में जमा राशि नहीं सौंपता है, क्योंकि उसे कानूनी नियमों का पालन करना होता है। बहुत से आम लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि बिना नॉमिनी के बैंक से पैसे निकालने की कानूनी प्रक्रिया क्या है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में परिजनों को क्या करना चाहिए। पहला कानूनी कदम क्या है? बिना नॉमिनी के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले कानूनी वारिसों को उस बैंक की शाखा में जाकर खाताधारक की मृत्यु की आधिकारिक सूचना देनी होती है। इसके बाद बैंक से डेथ क्लेम फॉर्म प्राप्त करके सभी जरूरी दस्तावेज जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ जमा करना पड़ता है। दस्तावेज और उत्तराधिकार प्रमाण? अगर खाते में कोई नॉमिनी नहीं है, तो बैंक कानूनी रूप से उत्तराधिकार प्रमाण पत्र यानी सक्सेशन सर्टिफिकेट या लीगल हेइर सर्टिफिकेट की मांग करता है। यह दस्तावेज इस बात का प्रमाण होता है कि आवेदन करने वाला व्यक्ति मृतक की संपत्ति और बैंक जमा राशि का वैध उत्तराधिकारी है। शपथ पत्र और गारंटर की जरूरत? कई मामलों में बैंक राशि के आधार पर सभी कानूनी वारिसों से एक रजिस्टर्ड नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी और इंडिमनिटी बॉन्ड भरवाता है। इसके…

Read more at amarujala.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.