USGet the app
World

अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ

Oneindia·
अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ

अडानी ग्रुप अब भारत से बाहर भी तांबे के संसाधनों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी में है। इसके लिए अडानी एंटरप्राइजेज की इकाई कच्छ कॉपर ने चिली की सरकारी कंपनी कोडेल्को के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने चिली के काबुरकाला कॉपर प्रोजेक्ट में खोज और विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है।इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों के बीच सहयोग की शर्तें तय की गई हैं। इसका मकसद चिली में तांबे के नए भंडार की खोज को आगे बढ़ाना है। यह साझेदारी भारत के लिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन, रिन्यूएबल एनर्जी, बिजली और आधुनिक तकनीक से जुड़े उद्योगों में तांबे की मांग बढ़ने की उम्मीद है।अडानी और चिली की सरकारी कंपनी के बीच क्या हुआ समझौता?कच्छ कॉपर लिमिटेड और चिली की सरकारी कंपनी कॉरपोरेसियन नैशनल डेल कोबरे डी चिली यानी कोडेल्को ने गुरुवार को इस समझौते की जानकारी दी। दोनों कंपनियों ने बताया कि उनके बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं।यह समझौता हाल ही में लंदन में आयोजित एलएमई वीक 2026 के दौरान हुआ। इस मौके पर कच्छ कॉपर के डायरेक्टर जीत अडानी, अडानी नेचुरल रिसोर्सेज के सीईओ डॉ. विनय प्रकाश और कोडेल्को के चेयरमैन बर्नार्डो फॉन्टेन मौजूद थे।चिली के किस इलाके में तांबे की खोज होगी?दोनों कंपनियों की नजर चिली के उत्तरी हिस्से में स्थित काबुरकाला प्रोजेक्ट पर है। यह एंटोफागास्टा क्षेत्र के कालामा कॉपर बेल्ट में आता है। इस इलाके को दुनिया के सबसे समृद्ध तांबा उत्पादक क्षेत्रों में गिना जाता है। प्रस्तावित साझेदारी के तहत यहां तांबे के भंडार की खोज को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, एमओयू में सहयोग की रूपरेखा तय की गई है। इससे…

Read more at hindi.oneindia.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.