Adani की Kutch Copper ने रचा नया रिकॉर्ड, यह ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने वाली बनी भारत की पहली कंपनी

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर ने भारत के मेटल सेक्टर में एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी को जिम्मेदारी के साथ कॉपर यानी तांबे का उत्पादन करने के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। इसके साथ ही कच्छ कॉपर यह पहचान हासिल करने वाली भारत की पहली कॉपर उत्पादक कंपनी बन गई है। यह मान्यता उसे वेरामार्क एश्योरेंस के तहत मिली है, जिसे पहले कॉपर मार्क के नाम से जाना जाता था।कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल), अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की इकाई है। कंपनी गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में से एक का संचालन करती है। यह उपलब्धि ऐसे वक्त में आई है, जब दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ तांबे की मांग तेजी से बढ़ रही है।भारत की पहली कॉपर कंपनी को मिली ग्लोबल पहचानकंपनी ने बुधवार को बताया कि उसे वेरामार्क एश्योरेंस मिला है। यह एक स्वतंत्र वैश्विक मूल्यांकन व्यवस्था है। इसके जरिए कॉपर, निकेल और जिंक की सप्लाई चेन में जिम्मेदारी से काम करने वाली कंपनियों की जांच की जाती है।यह मान्यता किसी कंपनी को सिर्फ उत्पादन के आधार पर नहीं मिलती। इसके लिए पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस यानी ईएसजी से जुड़े मानकों पर खरा उतरना होता है। स्वतंत्र थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद ही किसी प्लांट को यह प्रमाणन दिया जाता है। कच्छ कॉपर ने कॉपर मार्क रिस्पॉन्सिबल प्रोडक्शन फ्रेमवर्क और जॉइंट ड्यू डिलिजेंस स्टैंडर्ड के तहत स्वतंत्र जांच पूरी की है। इसी के बाद कंपनी को यह मान्यता मिली।अडानी समूह ने उपलब्धि को क्यों बताया अहम?अडानी नेचुरल रिसोर्सेज के सीईओ और कच्छ कॉपर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय प्रकाश ने इसे…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.