USGet the app
Politics

NCP की एकता के खिलाफ हुईं सुनेत्रा पवार, पर ससुर शरद पवार को दिया एक ऑफर

Ndtv·
NCP की एकता के खिलाफ हुईं सुनेत्रा पवार, पर ससुर शरद पवार को दिया एक ऑफर

महाराष्ट्र की सियासत में पिछले कई दिनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज है. लेकिन इन चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित गुट) की प्रमुख सुनेत्रा पवार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों गुटों के विलय का साफ विरोध किया है और अपना रुख महायुति के नेताओं को बता दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर दोनों एनसीपी का विलय होता है, तो उनके गुट का अस्तित्व संकट में आ जाएगा, उनके बेटे पार्थ पवार भी इस विलय के खिलाफ बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा पवार शुरुआत से ही इस विलय के खिलाफ बताई जा रही हैं.सुनेत्रा पवार ने क्यों जताया विरोधसुनेत्रा पवार ने महायुति नेताओं से साफ कहा है कि उन्हें शरद पवार गुट के NDA में आने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह एक स्वतंत्र पार्टी के तौर पर आए. दोनों पार्टियों का विलय उन्हें मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा दोनों राष्ट्रवादी एकत्र नहीं होंगे, अन्यथा भविष्य में हमारे अस्तित्व का प्रश्न निर्माण हो सकता है. इसलिए हमारी फिलहाल विलय को मान्यता नहीं है. लेकिन दूसरी राष्ट्रवादी अगर महायुति की स्वतंत्र घटक पार्टी के तौर पर एनडीए में शामिल होती है, तो हमें कोई विरोध नहीं होगा. यानी विलय नहीं बल्कि गठबंधन में चौथे सहयोगी के तौर पर शरद पवार गुट की एंट्री पर सुनेत्रा पवार को कोई आपत्ति नहीं है.सुनेत्रा पवार को किस बात का डर ?अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने पार्टी की कमान संभाल रही हैं. वह महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं. लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनेत्रा पवार को इस बात का डर है कि अगर विलय होता है, तो पार्टी का रिमोट कंट्रोल शरद पवार और सुप्रिया सुले के…

Read more at ndtv.in
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.