USGet the app
Politics

धौलपुर में पंचायत चुनाव की ड्यूटी में हेड कॉन्स्टेबल को आया हार्ट अटैक, मौत

Tv9hindi·
धौलपुर में पंचायत चुनाव की ड्यूटी में हेड कॉन्स्टेबल को आया हार्ट अटैक, मौत

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में चुनावी ड्यूटी में लगे एक हेड कॉन्सटेबल की मौत हो गई. मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल भगवान स्वरूप मीणा के रूप में हुई है. हेड कॉन्स्टेबल भगवान स्वरूप मीणा को हार्ट अटैक आ गया. भगवान स्वरूप मीणा धौलपुर में सरमथुरा थाने में तैनात थे. उनके निधन के बाद पुलिस महकमे में शोक छा गया है. जानकारी के अनुसार, भगवान स्वरूप मीणा शुक्रवार देर रात पंचायतीराज चुनाव संबंधी ड्यूटी की तैयारी कर रहे थे.

इसी दौरान रात करीब 11 बजे खाना खाने के लिए कमरे में गए, तभी अचानक उनको हार्ट अटैक आया और उनकी तबियत बिगड़ गई. इसके बाद हेड कॉन्सटेबल के साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए उनको करौली रेफर कर दिया गया. इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर करौली रवाना हुए, लेकिन करौली ले जाते समय हेड कॉन्सटेबल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

भगवान स्वरूप मीणा के शव को करौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. सरमथुरा थाना प्रभारी कैलाश चंद्र सामरी निधि के अनुसार, भगवान स्वरूप मीणा चुनावी ड्यूटी की तैयारी में लगे थे. इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आया और उनकी तबीयत बिगड़ गई. साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उनको अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनको बचाया न जा सका. चुनावी ड्यूटी के दौरान साथी पुलिसकर्मी की इस तरह अचानक मौत से पुलिसकर्मियों में शोक का माहौल है.

साथियों ने बताया कि भगवान स्वरूप मीणा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ), बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित धौलपुर पुलिस ने दिवंगत हेड कॉन्स्टेबल के गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. पंचायत चुनाव के चौथे चरण में आज धौलपुर जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा पंचायत समिति में सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है.

ये भी पढ़ें: पानी की डिग्गी बनी 4 मासूमों की काल! एक बच्ची को बचाने उतरे 3 बच्चे भी डूबे, एक साथ उठीं 4 अर्थियां

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read more at tv9hindi.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.