ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से सपा के गढ़ में हड़कंप, मुस्लिम-दलित वोट बैंक पर सीधा हमला, बिगड़ सकता है खेल

अजहर अब्बास, सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने सुल्तानपुर की सियासत में भूचाल ला दिया है।यहां दलित-मुस्लिम समीकरण पर खड़ा यह नया गठबंधन सीधे समाजवादी पार्टी के कोर वोट बैंक पर चोट कर रहा है। इसका सबसे बड़ा नुकसान सपा को इसौली और सुल्तानपुर सदर सीट पर उठाना पड़ सकता है, जिन्हें पार्टी अपना सबसे मजबूत गढ़ मानती है।इसौली को सपा का अजेय किला कहा जाता है। 2012 से यहां लगातार सपा जीत रही है। 2012 और 2017 में स्वर्गीय अबरार अहमद विधायक बने, 2022 में पूर्व सांसद ताहिर खान ने जीत दर्ज की। लेकिन 2022 का आंकड़ा सपा के लिए खतरे की घंटी है। ताहिर खान को 69,629 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी को 69,360 वोट मिले थे। जीत का अंतर सिर्फ 269 वोट था। उसी चुनाव में AIMIM के मजहर हुसैन अकेले 3,308 वोट ले गए थे। अब अगर AIMIM और आजाद समाज पार्टी एक साथ पूरी ताकत से लड़ीं, तो इसौली का किला ढह भी सकता है।सुल्तानपुर सदर सीट पर क्या है हालऐसा ही हाल सुल्तानपुर सदर सीट का है। 2022 में यहां सपा सिर्फ 1,009 वोट से हारी थी। AIMIM के मिर्जा अकरम को 5,251 वोट मिले थे, जो कांग्रेस उम्मीदवार को मिले वोटों से दोगुने थे। इस बार सुल्तानपुर से आजाद समाज पार्टी ने अनीस अहमद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है, वे इलाके में लगातार प्रचार कर रहे हैं। उधर बसपा ने इम्तियाज अहमद को मैदान में उतार दिया है। लंभुआ और जयसिंहपुर से भी बसपा उम्मीदवार मैदान में हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुस्लिम वोट के तीन-चार हिस्सों में बंटने का सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। सपा में चल रही अंदरूनी खींचतान…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.