USGet the app
Entertainment

Issue of Scheduled Caste Certificates Heats Up Again in Chandigarh Ahead of Municipal Corporation Elections, Chandigarh UT News in Hindi

Khaskhabar·
Issue of Scheduled Caste Certificates Heats Up Again in Chandigarh Ahead of Municipal Corporation Elections, Chandigarh UT News in Hindi

30 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा में दलित समाज, भाजपा सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती: राजबीर सिंह भारतीय एवं भगतराज तिसावर:चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। चंडीगढ़ का दलित समाज वर्ष 1996 से इस समस्या के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन लगभग 30 वर्ष बीत जाने के बावजूद हजारों पात्र परिवारों को न्याय नहीं मिल पाया है।राजबीर सिंह भारतीय, अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश, ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), तथा भगतराज तिसावर, सचिव, ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र का यह मामला केवल प्रशासनिक प्रक्रिया का विषय नहीं, बल्कि हजारों दलित परिवारों के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक सम्मान और भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 1996 में चंडीगढ़ प्रशासन ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 1 नवंबर 1966 से पहले चंडीगढ़ में निवास का प्रमाण अनिवार्य कर दिया था, जबकि इससे पहले ऐसी कोई शर्त लागू नहीं थी। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ 1 नवंबर 1966 को केंद्र शासित प्रदेश बना था, इससे पहले यह पंजाब का हिस्सा था। चंडीगढ़ में विभिन्न राज्यों से आकर बसे अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के परिवारों की बड़ी संख्या है। ऐसे में 1966 से पहले के निवास प्रमाण की अनिवार्यता हजारों परिवारों के लिए गंभीर बाधा बन गई।उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में केंद्र में भाजपा की सरकार थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक दलित संगठनों ने यह मामला पहुंचाया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 13 अप्रैल 2005 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया…

Read more at khaskhabar.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.