USGet the app
Entertainment

Severe Storm Hits the U.S. During Thanksgiving: Power Outages in 1 Million Homes

Khaskhabar·
Severe Storm Hits the U.S. During Thanksgiving: Power Outages in 1 Million Homes

मिडवेस्ट से लेकर उत्तर-पूर्वी राज्यों तक तेज हवाओं और बाढ़ ने थामी रफ्तार पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया सबसे ज्यादा प्रभावित8 करोड़ यात्रियों के सफर पर पड़ा बुरा असर, कैलिफोर्निया से वाशिंगटन डीसी तक खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलेंवाशिंगटन डीसी। अमेरिका में सबसे प्रमुख पारंपरिक छुट्टियों में से एक 'थैंक्सगिविंग' (Thanksgiving) के उत्सव के बीच भीषण तूफान, मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश के मिडवेस्ट और उत्तर-पूर्वी इलाकों में आए इस शक्तिशाली तूफान के कारण गुरुवार (26 नवंबर 2026) रात तक करीब 10 लाख घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई, जिससे लाखों लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं, पश्चिमी तट के इलाकों में समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों और कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालातों ने भी देशभर में बड़े पैमाने पर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित; 8 करोड़ लोगों की यात्रा पर संकट400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, 2,200 से ज्यादा में देरी: थैंक्सगिविंग सप्ताह के दौरान इस बार अमेरिका में 8 करोड़ से अधिक लोगों के यात्रा करने का अनुमान है, लेकिन खराब मौसम ने यात्रियों की योजना पर पानी फेर दिया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइट अवेयर’ (FlightAware) के आंकड़ों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गुरुवार को अमेरिका में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि अमेरिका आने-जाने वाली तथा घरेलू स्तर पर संचालित होने वाली 2,200 से अधिक उड़ानों में भारी देरी दर्ज की गई। गौरतलब है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पहले ही बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान के चलते पूरे सप्ताह उड़ानों के प्रभावित होने की चेतावनी जारी कर दी थी।पेंसिल्वेनिया…

Read more at khaskhabar.com
Ad
0Like0Dislike0Comments0Shares

Comments 0

No comments yet. Be the first to share your view in the app.

Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.