Recruitment for the post of Engineer in the Tourism Department of UP, selection will be done without examination, Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में इंजीनियर उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। जो उम्मीदवार यूपी के पर्यटन विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वे असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर, 2026 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर महीने इतनी मिलेगी सैलरीः असिस्टेंट इंजीनियर के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। कैसे और कहां करें आवेदनः उम्मीदवार असिस्टेंट इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम में कर सकते हैं। उम्मीदवार भरा हुआ आवेदन-पत्र उत्तर-प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, सी-13, विपिन खंड गोमतीनगर लखनऊ के कार्यालय में डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से या फिर खुद भी जमा कर सकते हैं। इंटरव्यू के आधार पर होगा चयनः उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना अनिवार्य है। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.