15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मेंस टी-20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बनकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Highlightsवैभव सूर्यवंशी मेंस टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने।उन्होंने 15 साल 232 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।14 नवंबर से शुरू हुई सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी की।.Vaibhav Suryavanshi world record: 15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे युवा कप्तान बनकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, उन्होंने 14 नवंबर से शुरू हुई सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बिहार टीम की कमान संभालते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। .पहले मैच में टॉस जीतकर रचा इतिहाससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बिहार का सामना सौराष्ट्र से हुआ। मैदान पर उतरते ही वैभव ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में वैभव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।इस मौके पर वैभव ने खुशी जताते हुए कहा कि बिहार टीम की कप्तानी करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें इतनी कम उम्र में यह बड़ा अवसर मिला है।.न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का पूरा समीकरण, टॉप-3 में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम.तोड़ा क्रोएशिया के जैक वुकुसिच का वर्ल्ड रिकॉर्डवैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के साथ क्रोएशिया के जैक वुकुसिच का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले टॉप-3 खिलाड़ी इस प्रकार हैं:रैंक खिलाड़ी का नाम टीम उम्र (कप्तानी के समय) सालवैभव सूर्यवंशी बिहार 15 साल 232 दिन 2026जैक वुकुसिच क्रोएशिया 17 साल 311 दिन 2025तैमूर अली क्वेटा बीयर्स 17 साल 358 दिन 2009.आगे इंडिया-ए…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.