Kartik Skanda Sashti 2026: कब है कार्तिक स्कन्द षष्ठी? जानें तिथि, शुभ दिन और धार्मिक महत्व

Highlights:कार्तिक स्कन्द षष्ठी 15 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी।यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।षष्ठी तिथि 14 नवंबर की रात 11:23 बजे शुरू होकर 16 नवंबर की रात 2 बजे समाप्त होगी।यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।भगवान कार्तिकेय को स्कन्द, कुमार और मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है।.Skanda Sashti Muhurat: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को पूजा-पाठ और धार्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। इन्हीं में कार्तिक स्कन्द षष्ठी का भी खास स्थान है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। उन्हें स्कन्द, कुमार और मुरुगन जैसे नामों से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत में इस दिन विशेष उत्साह के साथ भगवान मुरुगन की आराधना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में कार्तिक स्कन्द षष्ठी कब मनाई जाएगी, पूजा का क्या महत्व है और इस दिन कौन-सी परंपराएं निभाई जाती हैं।कब है कार्तिक स्कन्द षष्ठी 2026?हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी मनाई जाती है। साल 2026 में यह पर्व 15 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर की रात को होगा और इसका समापन 16 नवंबर की रात को होगा। उदया तिथि के आधार पर 15 नवंबर को व्रत और पूजा करना उचित माना जाएगा। हालांकि, पूजा का स्थानीय समय जानने के लिए अपने शहर का पंचांग देखना चाहिए। .ट्रेडिशनल पिकनिक का देसी अंदाज: आंवले की छांव में सज रही 'सात्विक दावत', जानिए आंवला नवमी के खास व्यंजन.कौन हैं भगवान स्कन्द या कार्तिकेय?भगवान स्कन्द को भगवान शिव और माता पार्वती…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.