एयर इंडिया और एयर चाइना में कौन है ज्यादा अमीर, किसके पास सबसे ज्यादा यात्री?

आज के समय में लोग लंबी दूरी का सफर करने के लिए हवाई जहाज को पसंद कर रहे हैं. ऐसे में एयरलाइन कंपनियों का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. भारत की एयर इंडिया और चीन की एयर चाइना भी इसी कारोबार की बड़ी कंपनियां हैं. दोनों देश और विदेश में अपनी उड़ानें चलाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में किसकी कमाई ज्यादा है? किसके पास ज्यादा विमान हैं और कौन हर साल ज्यादा यात्रियों को सफर कराता है? इन सभी मामलों में दोनों की स्थिति अलग-अलग है. आइए जानते हैं कि एयर इंडिया और एयर चाइना में कौन आगे है.
कमाई के मामले में कौन है आगे?
कमाई की बात करें तो एयर चाइना, एयर इंडिया से काफी आगे है. एयर चाइना चीन की बड़ी सरकारी एयरलाइन है. साल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की कुल कमाई करीब 171.48 अरब चीनी युआन रही, अमेरिकी डॉलर में यह करीब 23.4 अरब डॉलर होती है. वहीं, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को मिलाकर सालाना कमाई करीब 71,870 करोड़ रुपये है. कंपनी की बाजार कीमत यानी मार्केट कैप की बात करें तो एयर चाइना का मार्केट कैप करीब 17 से 19 अरब डॉलर के बीच है. यह कीमत शेयर बाजार में रोज बदलती रहती है. वहीं, एयर इंडिया टाटा ग्रुप की कंपनी है और शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है.
यह भी पढ़ें : Homicide Law in India: भारत में किन लोगों को मिलती है खून माफी, किन हत्याओं पर नहीं होती सजा?
किसके पास हैं ज्यादा विमान?
विमानों की संख्या के मामले में भी एयर चाइना आगे है. साल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर चाइना और उससे जुड़ी दूसरी कंपनियों के पास कुल 964 विमान थे, इसमें दूसरी एयरलाइंस के विमान भी शामिल हैं. वहीं, मई 2026 तक एयर इंडिया के पास करीब 184 विमान थे. एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान भी जोड़ दें तो यह संख्या करीब 290 हो जाती है. विमानों की संख्या के मामले में एयर चाइना के पास एयर इंडिया से काफी ज्यादा विमान हैं.
किस एयरलाइन में सफर करते हैं ज्यादा यात्री?
यात्रियों की संख्या के मामले में भी एयर चाइना आगे है. साल 2025 में इस एयरलाइन ने करीब 16.06 करोड़ यात्रियों को सफर कराया. वहीं, भारत में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी बड़ी संख्या में यात्रियों को अपनी उड़ानों से सफर कराती हैं. सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, दोनों ने डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 31.65 लाख यात्रियों को सफर कराया. इस दौरान भारत के डोमेस्टिक विमान बाजार में उनकी हिस्सेदारी 26.8 फीसदी रही. विमानों की संख्या और यात्रियों के मामले में एयर चाइना, एयर इंडिया से आगे है.
यह भी पढ़ें :Kitchen AQI: रोटी सेंकने से लेकर सब्जी तलने तक, किचन का AQI सबसे ज्यादा कौन बिगाड़ता है?

Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.