वर्ष 1912 में अलग राज्य की मांग हुई शुरू, दशकों के आंदोलनों के बाद 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर बना झारखंड

रांचीः 15 नवबंर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस है। बिहार के दक्षिणी जिलों से अलग करके भारत का 28वां राज्य झारखंड बनाया गया था। लेकिन इसकी लड़ाई करीब 90 साल पहले ही शुरू हो गई थी।दरअसल, पहली बार आजादी से पहले वर्ष 1912 में अलग झारखंड राज्य गठन की मांग उठी थी। इसका प्रस्ताव हजारीबाग के संत कोलंबा कॉलेज के एक छात्र जे. बर्रथोल्सेन ने रखा था। इसके बाद औपचारिक रूप से ईसाई आदिवासियों की एक राजनीतिक शाखा उन्नति समाज ने पूर्वी भारत में एक आदिवासी राज्य के गठन की मांग करते हुए वर्ष 1928-30 में साइमन कमीशन को एक ज्ञापन सौंपा।जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में लड़ाई हुई तेजवरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र कुमार अपनी पुस्तक नीले आकाश का सच में बताते हैं कि वर्ष 1936 में उन्नति समाज के नेताओं ने जयपाल सिंह मुंडा से अध्यक्ष बनने के लिए संपर्क किया। वर्ष 1928 में उन्नति समाज का नाम बदलकर आदिवासी महासभा कर दिया गया। जयपाल सिंह मुंडा इसके अध्यक्ष बने। जयपाल सिंह मुंडा के साथ राम नारायण सिंह ने भी अलग झारखंड राज्य की मांग की। आदिवासी महासभा ने बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उस समय के कुल 18 दिलों को मिलाकर झारखंड राज्य की सीमा तैयार की।राजनीतिक स्तर पर 1 जनवरी 1950 को जमशेदपुर में जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में एक सभा हुई थी। इसमें आदिवासी महासभा का नाम बदलकर झारखंड पार्टी कर दिया गया। नाम बदलकर गैर आदिवासी खासकर सदानों के लिए द्वार खोला गया था। इससे पहले आदिवासी महसभा के कारण गैर आदिवासी-मूलवासी इस संस्था से नहीं जुड़ पा रहे थे। जयपाल सिंह के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य की मांग तेज हुई। जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में झारखंड पार्टी ने आदिवासियों के लिए झारखंड राज्य के लिए राज्य पुनर्गठन…

Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.