Cold Water or Normal Water What Is Better For Hair Wash

बालों को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को बालों को नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सर्दियां आते ही अक्सर लोग बालों को गर्म पानी से धोने लगते हैं, लेकिन क्या बालों को गर्म पानी से धोना सेफ होता है या इसको नॉर्मल पानी से ही वॉश करना चाहिए? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, बाल धोने के लिए ठंडे पानी और कमरे के तापमान वाले पानी, दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन कमरे के तापमान वाले (नॉर्मल पानी) या हल्का गुनगुना पानी आमतौर पर सबसे आरामदायक ऑप्शन होता है। बाल धोने से स्कैल्प से पसीना, एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और बालों के प्रोडक्ट्स (products) की बची हुई परत को हटाने में मदद मिलती है।
बहुत गर्म पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को पूरी तरह से हटा सकता है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ठंडा पानी, खासकर सर्दियों के मौसम में, असहज लग सकता है और इससे बालों की ग्रोथ में कोई खास फायदा नहीं मिलता है। पानी का तापमान ऐसा होना चाहिए जो आरामदायक लगे, जिससे कोई जलन न हो और न ही बहुत ज्यादा रूखापन आए।
इसे भी पढ़ें: बालों का अचानक झड़ना न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें 7 कारण
डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, कई लोगों का मानना है कि ठंडे पानी से बाल धोने पर वे ज्यादा शाइनी और मजबूत बनते हैं। हालांकि ठंडा पानी कुछ समय के लिए रूखेपन को कम कर सकता है और बालों को मुलायम महसूस करा सकता है, लेकिन इस बात के बहुत कम प्रूफ हैं कि यह सीधे तौर पर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है या बालों को झड़ने से रोकता है।
डॉ. सुनील कुमार कहते हैं, इसी तरह गर्म पानी से सीधे तौर पर गंजापन नहीं आता है, लेकिन बार-बार बहुत गर्म पानी के इस्तेमाल से बाल और स्कैल्प रूखे हो सकते हैं।
स्कैल्प के नेचुरल ऑयल पर असर
डॉ. सुनील बताते हैं, आपके बालों की स्थिति सिर्फ पानी के तापमान पर ही नहीं, बल्कि जेनेटिक्स, पोषण, स्कैल्प की सेहत, बालों की देखभाल की आदतों और किसी अन्य मेडिकल स्थिति जैसे फैक्टर्स पर ज्यादा निर्भर करती है। इसलिए, बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी को चुनने के बजाय, बालों को धोने का एक सही और जेंटल तरीका अपनाना ज्यादा जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं? डॉक्टर से जानें कंघी में फंसे बालों के रूट से अंतर पहचानने का सही तरीका
डॉ. सुनील कुमार कहते हैं, स्वस्थ बालों के लिए, कमरे के तापमान वाले या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और अपने स्कैल्प के टाइप के अनुसार सही शैंपू चुनें। जिन लोगों का स्कैल्प ऑयली है, उन्हें शायद अपने बाल ज्यादा बार धोने पड़ें, जबकि रूखे बालों वाले लोगों के लिए कम बार बाल धोना और नियमित रूप से कंडीशनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
ध्यान रहे, शैंपू को मुख्य रूप से स्कैल्प पर लगाएं और कंडीशनर का इस्तेमाल बालों की लंबाई और उनके सिरों पर करें। गीले बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि गीले बाल बहुत आसानी से टूट सकते हैं। कुल मिलाकर, पानी का आरामदायक तापमान, बालों की सही तरीके से सफाई और सही कंडीशनिंग ही स्वस्थ बाल बनाए रखने के सबसे अच्छे तरीके हैं।
साल 2025 में International Journal of Women's Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सही तरीके से बाल धोने से स्कैल्प का एक्स्ट्रा ऑयल, डैंड्रफ, खुजली और दुर्गंध कम होती है, साथ ही हल्के शैंपू के इस्तेमाल से बालों की बाहरी सुरक्षात्मक परत (क्यूटिकल) भी बेहतर बनी रहती है।
बाल धोने के लिए कमरे के तापमान (नॉर्मल) या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल सबसे सही रहता है, जो स्कैल्प की गंदगी व एक्स्ट्रा ऑयल साफ करता है। बहुत गर्म पानी स्कैल्प का नेचुरल ऑयल हटाकर बालों को रूखा, बेजान व टूटने वाला बना सकता है, हालांकि इससे सीधे गंजापन नहीं आता है। वहीं बहुत ठंडा पानी सर्दियों में असहज लग सकता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने या झड़ने से रोकने का प्रूफ नहीं है। स्वस्थ बालों के लिए आरामदायक तापमान के पानी, स्कैल्प के अनुसार शैंपू, लंबाई में कंडीशनर और तौलिए से धीरे सुखाने जैसी आदतें अपनाएं।






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.