Cultural Evening Held on Rajasthan Day at the India International Trade Fair, Jaipur News in Hindi

जयपुर। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF-2026) के अंतर्गत प्रगति मैदान में राजस्थान दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत, लोक नृत्य एवं कलात्मक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ रोहित कुमार, मुख्य आवासीय आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पवेलियन के निर्देशक हर्ष शर्मा और पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर दीपाली शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर आईटी, छत्रपाल यादव और टूरिस्ट ऑफिसर मनोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।*लोक नृत्यों एवं पारंपरिक संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या।*भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित राजस्थान दिवस की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना एवं चरकुला नृत्य की प्रस्तुति से हुआ, जिसे डीग के श्री मन्नू शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात जैसलमेर के हयात खां लंगा द्वारा खड़ताल वादन एवं गायन की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में किशनगढ़ की अरुशिका द्वारा चरी नृत्य, अलवर के जाकिर खान मेवाती द्वारा भपंग वादन तथा नई दिल्ली के सुरेश व्यास द्वारा भवाई नृत्य प्रस्तुत किया।इसी क्रम में अजमेर की रिया कंवर द्वारा घूमर नृत्य, चूरू के गोपाल गिला द्वारा चंग ढप नृत्य तथा बाड़मेर के गजेंद्र बानिया द्वारा गैर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में जोधपुर के सोहन द्वारा प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य तथा डीग के विष्णु शर्मा द्वारा मयूर नृत्य एवं फूलों की नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दौसा के अशोक शर्मा द्वारा किया गया।राजस्थानी संस्कृतिक संध्या के आयोजन पर मुख्य आवासीय रोहित कुमार ने…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.