वंदे मातरम 150 राष्ट्रीय एकता उड़ान, भारतीय सेना का माइक्रोलाइट फ्लाइंग अभियान गयाजी ओटीए से बेंगलुरु के लिए रवाना

गयाजी: भारतीय सेना का माइक्रोलाइट फ्लाइंग अभियान गयाजी ओटीए से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया। आर्मी एडवेंचर विंग और आर्मी सर्विस कोर के तत्वावधान में आयोजित यह अनूठा अभियान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और साहस की भावना को प्रदर्शित करते हुए देश भर के 35 गंतव्यों से होकर 4,424 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस मार्ग के प्रमुख पड़ावों में अयोध्या, लखनऊ, झांसी, महू, भुज, पोरबंदर, दमन, गोवा, शिरडी, हासन शामिल हैं और इसका समापन 12वें आर्मी सर्विस कोर पुनर्मिलन (रियूनियन) के साथ बेंगलुरु में होगा।गयाजी से बेंगलुरु का सफर'टीम फ्लाइंग रैबिट्स' का नेतृत्व कर्नल राहुल मनकोटिया कर रहे हैं, जो एक अनुभवी माइक्रोलाइट पायलट हैं। इस टीम के नाम 05 एशियाई, 10 राष्ट्रीय और 06 लिम्का बुक रिकॉर्ड्स सहित कई कीर्तिमान दर्ज हैं। गया स्थित आर्मी एयरो नोडल सेंटर भारतीय सेना का एक प्रमुख साहसिक प्रशिक्षण केंद्र है, जो रक्षा बलों के कर्मियों को माइक्रोलाइट उड़ान का प्रशिक्षण प्रदान करता है। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह, एवीएसएम के नेतृत्व में जा रहे इस दल को मेजर जनरल संदीप सिन्हा, एमजी एएससी, मुख्यालय पूर्वी कमान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मेजर जनरल संदीप सिन्हा ने की केंद्र की स्थापनामेजर जनरल संदीप सिन्हा माइक्रोलाइट फ्लाइंग के अग्रणी रहे हैं और उन्होंने ही वर्ष 1999 में गया में इस केंद्र की स्थापना की थी। इस केंद्र ने देश के साहसिक परिदृश्य में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है और पूरे क्षेत्र में सैन्य साहसिक गतिविधियों के प्रति उत्साही लोगों के लिए गया को एक प्रमुख स्थान के रूप में स्थापित किया है। सैन्य प्रशिक्षण में साहसिक गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये सैन्य…






Comments 0
No comments yet. Be the first to share your view in the app.
Join the discussion: comments and votes are in the free Beloud app.