श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने एक बार फिर मानवता और तत्परता का परिचय दिया। पैदल मार्ग पर सीढ़ियों से फिसलकर घायल हुए एक श्रद्धालु को पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाकर समय पर चिकित्सा सहायता दिलाई।